Saturday, December 17, 2016

ख़ुशी उसका साथ कभी नहीं छोडती..... विमल गांधी


समझौतों से भरा है यह जीवन -
जिधर समझौता है उधर जीवन है।
जिधर समझौता नहीं है उधर -
जीवन भर बस रोना ही रोना है।

जीवन भर रोने से तो बेहतर है कि -
हर जगह पर हर रिशते नाते मे -
बस समझौता करने की ही कोशिश करो -
जीवन अपने आप ख़ुशहाल रहेगा॥

*****
हर वो चीज़ जो जिन्दगी में -
आवश्यकता से अधिक होती है।
वही जहर होती है, फिर चाहे वो -
ताक़त हो, धन हो भूख हो लालच हो -

अभिमान हो, आलस हो महत्वकाँक्षा हो -
प्रेम हो या घृणा हो -
जो भी चीज़ आवश्यकता से -
अधिक हो वो ज़हर ही है॥

*****
दिल मे अरमान बहुत है -
आँखो मे सपने है बहुत।
हमारे जीने का अंदाज ही कुछ अलग -
एक आँख में आँसू है तो -
दूसरे मे ख्वाब बहुत है -
ख्वाब तो अकसर टूटते ही है लेकिन -

टूटे हुये ख्वाबाें मे आँसू बहा लेते है,
और दूसरी तरफ फिर से नये सपने सजा लेते है।
सपने लेने से कभी पूरे भी हो जाया करते है॥

*****
कश्तियाँ रह जाती है तूफान चले जाते है।
यादें रह जाती है इंसान चले जाते है।

प्यार कम नहीं होता किसी के दूर जाने से -
बस इक दर्द सा रहता है उनकी याद आने से॥

*****
मन का भी क्या कहना -
कभी कभी सब कुछ हो कर भी।
यह मन उदास रहता है -
कभी कुछ ना होकर भी मन -
उत्साहित और खुश रहता है।

*****
यदि कोई व्यक्ति बुरी सोच के साथ -
बोलता या काम करता है।
तो उसे कष्ट ही मिलता है।

यदि कोई व्यक्ति शुद्ध विचारों के साथ -
बोलता या काम करता है तो -
उसकी परछाई की तरह ख़ुशी -
उसका साथ कभी नहीं छोडती॥


-विमल गांधी

No comments:

Post a Comment